मतलूपुर में कबड्डी का महासंग्राम, पटना ने मारी बाजी! 🏆
मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड अंतर्गत मतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा कबड्डी क्लब द्वारा शानदार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 10 पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं बालिका वर्ग में 4 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल और जोश का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बजरंग योद्धा कबड्डी एकेडमी, पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महादेव युवा कबड्डी क्लब, मतलूपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं वैशाली, Iconic Boys, रानी, दबंग स्टार युवा क्लब, Bold Titans, पूसा टाइगर, समस्तीपुर और बिहारशरीफ की टीमों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
वहीं बालिका वर्ग में शेरा कबड्डी एकेडमी, पटना विजेता रही, जबकि एमएस हरपुर की टीम उपविजेता बनी। ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल और बजरंग योद्धा कबड्डी एकेडमी पटना की टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
🏆 विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और ₹3,000 नकद पुरस्कार, जबकि
🥈 उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और ₹2,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती बिहार-झारखंड के क्षेत्र संयोजक डॉ. रमण त्रिवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह की अध्यक्षता आरएसएस मुजफ्फरपुर पूर्वी के सह जिला कार्यवाह प्रणव रंजन ने की, जबकि संचालन सुमन कुमार पाठक ने किया।
मतलूपुर की धरती पर खेल, जुनून और प्रतिभा का यह मुकाबला लोगों के लिए यादगार बन गया। 🏆🔥
#Kabaddi #KabaddiTournament #Matlupur #Bandra #Muzaffarpur #Patna #BiharNews #BiharNewsTime #KabaddiNews #SportsNews #LocalNews #ViralReel #KabaddiLovers
Bihar, India | Sep 7, 2026