कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन
सितम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर, मुरैना में राष्ट्रभक्ति एवं गरिमामय वातावरण के बीच राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, आस्था एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। सामूहिक गायन के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य शासकीय सेवकों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रबल करने के साथ ही उन्हें अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #VandeMataram Jansampark Madhya Pradesh
8 views | Morena, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026