कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे पुलिस अधीक्षक, दिव्यांग फरियादी की सुनी समस्या, कार्रवाई का दिया भरोसा
मुरैना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को मानवीय संवेदनाओं की तस्वीर सामने आई। अपनी शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग फरियादी की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठकर उसकी पूरी बात सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
फरियादी दिलीप शर्मा निवासी ग्राम चिन्नौनी, तहसील जौरा ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि 21 जुलाई 2026 को सतीश शर्मा पुत्र घिरौजी शर्मा ने उसे गोली मारी थी। फरियादी का आरोप है कि घटना के समय दो अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन थाना चिन्नौनी में केवल सतीश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
दिलीप शर्मा ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं और मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। धमकियों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात भी फरियादी ने कही है।
फरियादी ने एसपी से मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादी महिला की समस्या जमीन पर बैठकर सुनने की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। अब शिकायत पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर है।
#morena #मुरैना #पुलिस