सिद्धमुख: धानोठी बड़ी में घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, सिद्धमुख थाने में परस्पर मामले दर्ज करवाए गए
Sidhmukh, Churu | Nov 11, 2026 दो पक्षों की तरफ से घर में घुसकर मारपीट व वाहनों के साथ तोड़फोड़ करने और नकदी व जेवरात ले जाने के परस्पर मामले सिद्धमुख थाने में दर्ज हुए। पुलिस के अनुसार रमेश कुमार पुत्र रामस्वरूप जाट निवासी धानोठी बड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष की कविता पत्नी कृष्ण कुमार निवासी धानोठी बड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना सोमवार की रात्रि 8 व 10 बजे की बताई है।