झज्जर: जिला उपायुक्त का किसानों से आह्वान, फसल अवशेष प्रबंधन से जमीन की उर्वरा शक्ति बचाएं
जिला उपायुक्त प्रदीप ने कहा कि धान फसल की कटाई उपरांत किसान पराली ना जलाएं बल्कि फसल अवशेष प्रबंधन कर जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाए रखें। फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की पराली में आग लगाने से किसान सिर्फ अपनी जमीन को ही बंजर नहीं बना रहे।