बंदगांव: टेबो पुलिस ने बाढ़ एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
पराया नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए टेबो पुलिस ने पराया गांव में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच बाढ़ से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को उफनती नदी और जलस्रोतों से दूर रहने तथा बच्चों को नदी किनारे नहीं जाने देने की जानकारी दी गई।