निम्बाहेड़ा: कल्लाजी वेदपीठ 19 पर कल्याण महाकुंभ के मौके पर निंबाहेड़ा से चित्तौड़गढ़ निकल गई विशाल पदयात्रा सैकड़ो लोग रहे मौजूद
निंबाहेड़ा में मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीशेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 19वें कल्याण महाकुंभ के मौके पर रविवार को शहर में आध्यात्मिक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रृद्धालुओं की आस्था भीषण गर्मी पर भारी रही। 8 वर्ष से लेकर 60 आयु वर्ग के श्रृद्धालु अपने आराध्य का जयकारा लगाते हुए सुबह कल्याण नगरी निम्बाहेड़ा मंदिर पहुंच गए।