निम्बाहेड़ा: 1 साल से एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने पिछले एक वर्ष से मादक पदार्थ तस्करी फरार चल रहे वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह के निर्देशन एवं श्री बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में श्री रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा कार्रवाई की गई है।