चाचौड़ा: कलेक्टर ने जिले में पशुचारा के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, जारी किया आदेश; बाहर ले जाने पर होगी कार्यवाही
Chachaura, Guna | Nov 12, 2026 गुना जिले से बाहर पशुचारा के निर्यात पर कार्यवाही होगी। 12 नवंबर को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर गुना जिले से सभी प्रकार के घास भूसा ज्वार के डंठल प्याज धान के डंठल एवं पशुओं द्वारा खाए जाने वाले अन्य सभी प्रकार का चारा जिले से बाहर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा।