अमरिया: अमरिया में मौसमी बीमारियों का असर, सीएचसी की ओपीडी में बढ़ी भीड़
बारिश थमी नहीं, लेकिन उमस ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। अमरिया सीएचसी में मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे तक ओपीडी में करीब 500 मरीज इलाज के लिए पहुंच गए। बुखार, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और खुजली जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ अनिकेत गंगवार ने बताया मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियां