प्रतापगढ़: डीएम की बड़ी कार्रवाई, पांच गुंडों को जिला बदर किया: जिला मजिस्ट्रेट ने कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए की कार्रवाई
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने रविवार शाम 5 बजे बताया की गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के तहत पांच अपराधियों को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है। उनमें दीपक सिंह उर्फ सत्य विजय सिंह, आकाश पुत्र दीनानाथ वर्मा, नितेश उर्फ कल्लू, विमल श्रीवास्तव उर्फ बच्चा और रुद्र प्रताप शामिल हैं।