प्रतापगढ़: सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व सम्मेलन पर प्रशासन ने लगाई रोक, प्लाजा पैलेस के सामने धरना, लगे मुर्दाबाद के नारे
सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व सम्मेलन को प्रशासन ने अचानक रोक दिया, जिससे रविवार दोपहर 12.30 बजे से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवा चुंगी स्थित प्लाजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम की अनुमति सदर एसडीएम ने दी थी, लेकिन आधी रात डीएम ने रोक लगा दी।पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह पहुंचे।