प्रतापगढ़: भगवा चूंगी चौराहे पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवा क्रांति ने किया माल्यार्पण
युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव मनीष भारती के नेतृत्व में भंगवा चूंगी पर रविवार दोपहर 3 बजे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थापक अखिलेश मिश्रा ने शहीद की वीरता और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी जोश भरता है। कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।