प्रतापगढ़: पर्वतपुर गांव में 101 छात्राओं को दी गई निःशुल्क साइकिल, पूर्व प्रधानाचार्य रहे मुख्य अतिथि
मानधाता ब्लॉक के पर्वतपुर गांव में रविवार शाम 4.30 बजे ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रताप सिंह ने 101 स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। यह पहल बेटियों की उच्च शिक्षा प्रोत्साहन हेतु की गई। 2018 से शुरू इस अभियान में हर वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे और इस कार्य को प्रेरणादायक बताया।