Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

सभी विभाग वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी समय पर भेजे – एडीएम डॉ. श्रीवास्तव सभी प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर लोकसेवा केंद्रो पर उपस्थित रहे – श्री वर्मा एडीएम सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग शिकायतों का निराकरण कर अपनी रैंक सुधारें – एडीएम कलेक्ट्रेट में समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न लोक सेवा गारंटी के तहत आम जनों को समय सीमा में सेवाएं प्रदान करने के लिए नामित प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर संबंधित लोक सेवा केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों को समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध करवाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 50 दिवस से अधिक की लंबित सभी शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत कर अपने विभाग की रैंक में सुधार लाएं,कोई भी विभाग डी व सी ग्रेड में नहीं रहे, सभी ए ग्रेड हासिल करें। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सोमवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, श्री बीएस सोलकी, एडीएम डॉ.शालिनी श्रीवास्तव, श्री आर पी वर्मा, सभी डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम एवं जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित हो रहे प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की तैयारी की समीक्षा में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की तैयारी कर अभियान का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। इस अभियान में सभी विभाग आम जनों की भी सहभागिता सुनिश्चित करवाए। बैठक में समग्र ई केवाईसी कार्य की समीक्षा में बताया गया कि आगर जिला 92% से अधिक उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। सभी जनपद सीईओ, सीएमओ को एक सप्ताह में 75% से अधिक समग्र ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन नान अटेंडेंट ना रहे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh #agarmalwa #AGARMALWA #जनसंपर्क

MORE NEWS

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने  नमो उपवन में किया पौधारोपण 
आगर के नमो उपवन में रौपा पीपल एवं नीम का पौधा

मोती सागर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

 मध्यप्रदेश शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त, भोपाल श्री संकेत भोंडवे ने रविवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान आगर नगर पालिका परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे नमो उपवन में नीम , एवं पीपल का पौधा रोपित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल सीएमओ श्री कुशाल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों तथा नगरीय निकायों केअधिकारी-कर्मचारियों ने भी नमो उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
 आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे ने आगर में अमृत योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने आगर के मोती सागर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन भी किया।

आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर पालिका आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नमो उपवन जैसे प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आमजनों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील कीहै।

इस दौरान नगर पालिका के पदाधिकारी पार्षदगण  अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#agarmalwa 
#आगरमालवा

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नमो उपवन में किया पौधारोपण आगर के नमो उपवन में रौपा पीपल एवं नीम का पौधा मोती सागर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन मध्यप्रदेश शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त, भोपाल श्री संकेत भोंडवे ने रविवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान आगर नगर पालिका परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे नमो उपवन में नीम , एवं पीपल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल सीएमओ श्री कुशाल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों तथा नगरीय निकायों केअधिकारी-कर्मचारियों ने भी नमो उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे ने आगर में अमृत योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने आगर के मोती सागर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन भी किया। आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर पालिका आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नमो उपवन जैसे प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आमजनों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील कीहै। इस दौरान नगर पालिका के पदाधिकारी पार्षदगण अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #agarmalwa #आगरमालवा

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026