सभी विभाग वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी समय पर भेजे – एडीएम डॉ. श्रीवास्तव
सभी प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर लोकसेवा केंद्रो पर उपस्थित रहे – श्री वर्मा एडीएम
सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग शिकायतों का निराकरण कर अपनी रैंक सुधारें – एडीएम
कलेक्ट्रेट में समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न
लोक सेवा गारंटी के तहत आम जनों को समय सीमा में सेवाएं प्रदान करने के लिए नामित प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिवस पर संबंधित लोक सेवा केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों को समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध करवाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 50 दिवस से अधिक की लंबित सभी शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत कर अपने विभाग की रैंक में सुधार लाएं,कोई भी विभाग डी व सी ग्रेड में नहीं रहे, सभी ए ग्रेड हासिल करें।
यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सोमवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, श्री बीएस सोलकी, एडीएम डॉ.शालिनी श्रीवास्तव, श्री आर पी वर्मा, सभी डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम एवं जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित हो रहे प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की तैयारी की समीक्षा में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की तैयारी कर अभियान का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। इस अभियान में सभी विभाग आम जनों की भी सहभागिता सुनिश्चित करवाए। बैठक में समग्र ई केवाईसी कार्य की समीक्षा में बताया गया कि आगर जिला 92% से अधिक उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। सभी जनपद सीईओ, सीएमओ को एक सप्ताह में 75% से अधिक समग्र ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन नान अटेंडेंट ना रहे।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
#agarmalwa
#AGARMALWA
#जनसंपर्क
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026