उचेहरा: बालिका छात्रावास उंचेहरा का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह जिला पंचायत सतना ने बुधवार की सुबह शासकीय बालिका छात्रावास उंचेहरा का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ आवासीय सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।