आंवला: आंवला के कसूमरा गांव में हुई घटना, मोबाइल हैंग कर 5 बार में UPI से ट्रांसफर की गई रकम, केस दर्ज
आंवला थाना क्षेत्र के कसूमरा गांव में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीडित ने गुरुवार सुबह नौ बजे बताया कि शातिरों ने लोन की एनओसी भेजने के बहाने फर्जी ऐप इंस्टॉल कराकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।