कांके: रांची के नामकुम में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Kanke, Ranchi | Dec 15, 2024 रांची के नामकुम में रविवार दोपहर करीब एक बजे जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जमीन कारोबारी की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि जमीन कारोबार से जुड़े मधु राय नाम के व्यक्ति की बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी।