कांके: चुटिया थाना स्थित तालाब से अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने किया बरामद
Kanke, Ranchi | Dec 15, 2024 रांची के चुटिया थाना स्थित तालाब से रविवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।