कांके: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय का छात्र करेंगे घेराव, प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई
Kanke, Ranchi | Dec 15, 2024 रांची स्थित JSSC कार्यालय का छात्र घेराव करेंगे। JSSC कार्यालय के घेराव को लेकर रविवार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। JSSC कार्यालय के बैरिकेडिंग कर दी गयी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 2500 जवानों और अधिकारी मौके पर तैनाती हैं। साथ ही जेएसएससी कार्यालय जाने वाले सड़क में दो लेयर की सुरक्षा की गयी है।