खरगोन जिले में सृजन संगठन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी का दौर जारी है। मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोरवा पहुंचे। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जिलाध्यक्ष चुनने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में अगली कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाई जा सके।