औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित मदनपुर तालाब में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सरस्वती मुहल्ला के सदस्यों ने घाट पर सफाई और व्यवस्था संभाली। मंदिर पुजारी कर्मकांड मुकेश पाठक ने पूजा कराई। मौके पर उजाला सोनी, धीरज कुमार गुप्ता, धनंजय चौधरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे और जयकारा लगाया।