जैतपुर: भालू से बचाव को लेकर वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
केशवाही वन परिक्षेत्र के ग्राम मिठौली और खमरिया में वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी-मानव द्वंद रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को भालू से सुरक्षित रहने के उपाय बताए जा रहे हैं। जंगल या आसपास भालू दिखाई देने पर सावधानी बरतने, अकेले जंगल न जाने और वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।वीडीओ रविवार शाम 5 बजे सामने आया है।