अमलाई पुलिस ने ग्राम रुगटा तालाब के पास दबिश देकर जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 5,200 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मालखाने में मशरूका जमा कराया गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस ने इसका खुलासा किया है ।