अमरिया: अमरिया क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं
अमरिया ब्लॉक सभागार में बुधवार को 11 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने की। बैठक में पुराने विकास कार्यों की समीक्षा की गई और नए वित्तीय वर्ष के लिए विकास प्रस्ताव मांगे गए। बीडीओ दिनेश सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।