प्रतापगढ़: मंगापुर गांव में जहर खाने से विवाहित महिला की मौत, पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मंगापुर गांव निवासी श्रीभगवान मौर्य पुत्र स्व.रामप्यारे की शादी अमेठी जनपद के नगरी डीह पीपरपुर गांव निवासी संतराम मौर्य की बेटी अमिता के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। आरोप है पति द्वारा आए दिन नशे में धुत होकर मृतका अमिता को मारता पीटता था रविवार को उसके साथ मारपीट की गई थी।जिससे तंग आकर देर शाम विवाहिता ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई।