प्रतापगढ़: ढिंढुई गांव में जमीनी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने महिला के साथ की मारपीट, बेहोश होने पर जिला मेडिकल कॉलेज किया रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के ढिंढुई गांव में जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई बेहोशी की हालत में महिला को सीएससी पट्टी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी निशा पत्नी सुरेंद्र कुमार को जमीनी रंजिश में पड़ोसियों ने बुरी तरह से मारा पीटा है जिससे उसे काफी चोटे आई है।