प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन के लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को ट्रेन ने कुचला, हुई मौत
मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन के लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग की पटरी पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे नगर कोतवाल ने बताया की बच्ची अपने भाई के साथ खेलते-खेलते रेलवे पटरी पर पहुंच गई थी और यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।