प्रतापगढ़: दूर्गागंज में दलित युवती की गैंगरेप और हत्या के आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की अपना दल पार्टी ने
दूर्गागंज में हुई दलित युवती की गैंगरेप और हत्या के आरोपियों के घर शनिवार को दोपहर 3 बजे अपना दल पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा।जिसमे विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के साथ अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जमुना प्रसाद ने परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान आरोपियों के घर बुलडोजर चलाये जाने और फांसी पर लटका जाने की मांग की।