प्रतापगढ़: मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के पितईपुर गाँव में छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल प्रशासन पर प्रवेश पत्र न देने का लगाया आरोप
मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के पितईपुर गाँव निवासी पूनम देवी ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की उनकी बेटी रिया कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। छात्र का फीस बकाया होने की वजह से स्कूल प्रशासन ने उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया जिससे आहत होकर बेटी ने सुसाइड कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।