प्रतापगढ़: अंतू पुलिस ने ग्राम खूंटाघाट से हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अंतू पुलिस ने ग्राम खूंटाघाट से हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह शनिवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामलखन पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम खूंटाघाट थाना को0 देहात जनपद प्रतापगढ़ है।