मंझनपुर: फर्नीचर कारीगर पर दबंगों का कहर, बहन के गांव में विवाद के बाद रकस्वारा से लौटते वक्त घेरकर हाथ-पैर तोड़े
थाम्बा गांव निवासी अच्छे पुत्र इब्बन, जो फर्नीचर का काम करते हैं, रविवार सुबह करीब 9 बजे दबंगई का शिकार हो गए। शनिवार को वे अपनी बहन के घर रकस्वारा गए थे, जहां नशे की हालत में गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। विवाद के बाद अच्छे वहीं रात में रुक गए थे। रविवार सुबह जब वे अपने गांव थाम्बा लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ दबंगों ने पीट दिया है।