#गोतस्करों_के_चंगुल_से_पांच_गोवंश_कराए_मुक्त
#पुलिस_मौके_पर_पहुंची___
#बृजनगर___
कस्बे में गोतस्करों के खिलाफ पुलिस और गोरक्षा दल के सदस्यों ने एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के दौरान गोतस्करों के चंगुल से 5 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। कस्बे के खेड़ली रोड स्थित सूबेदार होटल के पास का है। पुलिस और गोरक्षा दल को सुबह 5 बजे लगभग इलाके में गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंची ओर कार्यवाही की।इस दौरान गोतस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।मुक्त कराए गए सभी 5 गोवंश को तुरंत जयश्री गोशाला भिजवा दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही सीओ रामनाथ सिंह गुर्जर और थाना अधिकारी लाखन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान गोरक्षा दल के प्रमुख धीरज मित्तल और महेश शर्मा सहित दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस फरार गोतस्करों की तलाश में जुट गई है और इलाके में नाकाबंदी कराई गई।