भगवान गणेश के दरबार में टेका माथा
नगर पालिका नगर में भाजपा का परचम: भान सिंह सोनी निर्विरोध चुने गए पालिका अध्यक्ष
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जताया आभार
राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के विधानसभा क्षेत्र बृज नगर (नगर) में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना राजनीतिक लोहा मनवाया है। नगर पालिका नगर के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के भान सिंह सोनी को निर्विरोध पालिका अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस ऐतिहासिक और सर्वसम्मत जीत के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
उपखंड अधिकारी ने दिलाई शपथ
घोषणा के तुरंत बाद, नियमानुसार उपखंड अधिकारी (SDO) ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष भान सिंह सोनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने आधिकारिक तौर पर नगर पालिका के मुखिया का कार्यभार संभाल लिया है।
माला और साफा पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
भान सिंह सोनी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की खबर फैलती ही नगर पालिका परिसर और शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। सभी भाजपा पार्षदों, स्थानीय नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला और राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर भव्य और जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और भारत माता की जय व पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जताया आभार
इस ऐतिहासिक अवसर पर नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष भान सिंह सोनी ने इस जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व और देवतुल्य जनता को दिया। उन्होंने विशेष रूप से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का आभार प्रकट करते हुए कहा कि "मंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और सभी पार्षदों के एकजुट भरोसे के कारण ही आज नगर को यह निर्विरोध नेतृत्व मिला है। हम सब मिलकर नगर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
"भगवान गणेश के दरबार में टेका माथा
शपथ ग्रहण और स्वागत समारोह के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष भान सिंह सोनी सीधे भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बप्पा के चरणों में अपना शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया और नगर पालिका क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि तथा बिना किसी भेदभाव के जन-जन के विकास का संकल्प लिया।विकास के नए युग की शुरुआत:स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गृह राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र में पालिका बोर्ड का इस तरह निर्विरोध बनना विकास की रफ्तार को दोगुना करेगा। अब शहर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और अटके हुए विकास कार्यों को गति मिलने की पूरी उम्मीद है।