बिजनौर: बिजनौर के गुलदार प्रभावित इलाके में वन विभाग की टीम ने खेतों में जाकर किसानों को वितरित किए मुखोटे
Bijnor, Bijnor | Dec 27, 2024 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब शाम 5:00 बजे क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गुलदार प्रभावित इलाकों में जाकर किसानों को मुखोटे वितरित किए हैं। वन विभाग की टीम रात में भी गश्त कर लोगों को जागरुक कर रही है। अलग-अलग इलाके में गुलदार की आबादी के नजदीक दस्तक है।