बिजनौर: बिजनौर में बेतहाशा बारिश के कारण अचानक बढ़ी सर्दी, लोग घरों में कैद हुए
Bijnor, Bijnor | Dec 27, 2024 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक सर्दी का सितम बढ़ गया है। बेतहाशा बारिश के कारण अचानक बढ़ी सर्दी से लोग घरों में कैद हो गए हैं। और जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि बारिश पड़ने से किसी किसान को फायदा तो किसी को नुकसान भी हुआ है।