बिजनौर: बिजनौर में औषधि निरीक्षक ने हरिद्वार की कॉस्मेटिक कंपनी के खिलाफ कोर्ट में दायर कराया वाद
Bijnor, Bijnor | Dec 27, 2024 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे एक कॉस्मेटिक क्रीम का नमूना फेल आने के बाद औषधि निरीक्षक ने हरिद्वार की एक कॉस्मेटिक कंपनी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराया है। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि फेयरनेस क्रीम एनहेंस स्किन व्हाइटनिंग का नमूना लिया गया था। जो हरिद्वार की सूर्य वेदा कॉस्मेटिक कंपनी ने बनाया था।