बिजनौर: गांव शहबाजपुर में स्थित एडीएन चिल्ड्रंस पब्लिक स्कूल में दिखाई दिया गुलदार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Dec 26, 2024 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 11:00 बजे मंडावर क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में स्थित एडीएन चिल्ड्रंस पब्लिक स्कूल के पास गुलदार दिखाई दिया। जिससे विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों में हड़कंप मच गया सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास कम्बिग की गई। बाद में सभी बच्चों को वन विभाग की टीम ने मुखोटे वितरित किए हैं।