लखीसराय: नया बाजार: किऊल नदी विष्णु महायज्ञ में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित विष्णु महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। बीते 2 मई से शुरू हुए इस महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार की पूर्वाहन 10:30 पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यज्ञ मंडप में विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजन-कराया जा रहा।