मुझसे डांस कराया इंस्पेक्टर गाना गा रहा था...चोली के पीछे क्या है
मेरठ SSP दफ्तर मे दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की बर्बरता से पिटाई मामले मे दिग्विजय भाटी ने सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की...
अपने साथ हुई बर्बरता को बयां करते ही मीडिया के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि एसएसपी बदला लेने के लिए उन्हें बुला रहे थे। उन्हें तब तक पीटा गया, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गए। वह बार-बार बेहोश होते रहे और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ होश में लाकर बार-बार पीटते रहे।
एसएसपी अविनाश पांडे उनके एनकाउंटर की योजना बना चुके थे। यहां तक एसएसपी ने कहा कि एक गोली मेरे मारो और फिर इनका एनकाउंटर कर दो। मैं सब देख लूंगा। बहुत मुश्किल में वह अपनी जान बचा पाए हैं।
सपा विधायक ने कहा- इस पूरे मामले को अंजाम देने के बाद दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से जबरन एक लेटर लिखवाया गया। उस लेटर में लिखा था कि उनका स्कूटी से एक्सीडेंट हुआ है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। एसएसपी के पास अगर इसका कोई साक्ष्य है तो वह पेश करें। उनके बर्बरता के साक्ष्य दफ्तर में लगे सीसीटीवी में मौजूद है।
Amroha, Amroha | Aug 21, 2026