अमरोहा में ‘बिहारी’ कहकर चिढ़ाने पर दोस्त की हत्या, भूसे की कोठरी में छिपाया शव; पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नाजरपुर कलां गांव में पशुशाला में काम करने वाले प्रदीप कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके साथ काम करने वाले बिहार निवासी नितीश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नितीश ने बताया कि प्रदीप उसे अक्सर गाली-गलौज करता था और ‘बिहारी’ कहकर चिढ़ाता था। कई बार मना करने के बावजूद जब प्रदीप नहीं माना तो नितीश ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
Amroha, Amroha | Aug 21, 2026