कायमगंज: लालगते स्थित तकिया कब्रिस्तान में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान जला, दमकल ने पाया काबू
फर्रुखाबाद में लाल गेट स्थित तकिया कब्रिस्तान के बाहरी हिस्से में रविवार रात करीब 12 बजे रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जल गए। दुकानदार करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गुड्डी निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद आबिद की यहां करीब 20 साल से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है।