मड़ावरा: मकरीपुर में घरेलू कलह के चलते भाई ने सगे भाई को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, पीड़ित ने पुलिस थाने में दिया प्रार्थना पत्र
मकरीपुर गाँव में घरेलू कलह के चलते भाई ने अपने सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ मे गम्भीर चोट आ गई। इसके बाद पीड़ित भाई ने पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। इसके बाद सोमवार को दोपहर करीब 1बजे पीड़ित को पुलिस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया और पुलिस जांच में जुट गई है।