बांगरमऊ: नगर के मोहल्ला चौधराना स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज मंचन का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री अरुण शंकर शुक्ला ने किया
नगर के मोहल्ला चौधराना स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में परंपरागत रामलीला महोत्सव के पंचम दिवस भगवान राम कलेवा लीला मंचन का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीला समिति के अध्यक्ष चौधरी आशीष सिंह गोलू ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर अन्ना महराज सहित सभी अतिथियों को सम्मानित किया।