आरोन: हुसैनपुर गांव में सड़क किनारे खड़े बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, पैर कटा; डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया
Aron, Guna | Nov 11, 2026 गुना में आरोन थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में 11 नवंबर को एक्सीडेंट हो गया। सामने आई वायरल तस्वीरों में जैसा प्रथम दृष्टयता बताया गया, हुसैनपुर गांव में सड़क किनारे खड़े एक नाबालिक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे का एक पैर नीचे की तरफ से कट गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने आरोन सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है, पुलिस जांच कर रही है।