जहानाबाद: उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए 3 शराब धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए शराब के 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन के द्वारा रविवार दिन में करीब 2 बजे जानकारी दी गई कि इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ को विनष्ट करते हुए करीब 2.9 लीटर विदेशी शराब को भी जब्त किया गया है।