जहानाबाद: अमैन के पास बीच सड़क पर पड़े बालू और गिट्टी के कारण दो बाइकों में हुई टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
जहानाबाद के अमैन के पास दो बाईकों में हुए जोरदार टक्कर के बाद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है घायलों में काकड़िया मठिया के निवासी मिथलेश कुमार हैं जिनके परिजनों ने रविवार सुबह करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बाइक सवार जहानाबाद के तरह से आ रहे थे।