जहानाबाद: उत्पाद विभाग की पुलिस ने 25 से ज़्यादा जगहों पर छापेमारी की, 5 धंधेबाज़ गिरफ़्तार, 85 लीटर शराब ज़ब्त
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के 25 से अधिक जगहों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए शराब के पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी दी गई कि इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ को विनष्ट करते हुए 85 लीटर देशी शराब को भी जब्त किया गया जबकि गिरफ्तार लोगों पर आगे की कार्यवाही जारी है।