सारठ: एसपी के निर्देश पर सारठ व चितरा थाने में थाना दिवस का आयोजन, सारठ में 2 व चितरा में 5 विवादित मामलों पर सुनवाई
Sarath, Deoghar | Apr 16, 2026 SP सौरभ के निर्देश पर गुरुवार को सारठ व चितरा थाने में थाना दिवस का आयोजन करके थाना क्षेत्र के जमीन विवाद के मामले पर सुनवाई की गई। चितरा में शाम 4 बजे तक में आए 5 मामलों में 2 का निपटारा होने व शेष 3 की स्थल जांच कर अगले थाना दिवस में निपटारा करने की बात कही। वहीं सारठ थाना में आए दोनों मामलों में स्थल निरीक्षण के पश्चात अगले थाना दिवस में निपटारे की बात की